बदायूं

Budaun News: देखभाल कर खरीदें… त्योहार पर सेहत न बिगाड़ दें मिलावटी मिठाइयां

Connect News 24

Buy with care, don't let adulterated sweets spoil your health during festivals.

मिठाई को नष्ट करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।स्रोत- खाद्य विभाग

बदायूं। दिवाली का त्योहार आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। त्योहार पर खपाने के लिए जिले भर में बड़े पैमाने पर मिलावटी मिठाई तैयार की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ऐसा एक मामला पकड़ा भी है। बरेली से आई 11 क्विंटल से अधिक खराब मिठाई को गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराया गया। दिवाली पर आपकी सतर्कता ही मिलावटी मिठाई खरीदने से बचा सकती है।

गौरतलब है कि एफएसडीए की टीम ने लोची नगला नई बस्ती में शरद कुमार उर्फ मोनू के प्रतिष्ठान और गोदाम से बिक्री के लिए भंडारित छैना मिठाई, लौंज, मिल्क केक एवं सोनपापड़ी का नमूना लिया। टीम ने 11 क्विंटल 60 किलो मिलावटी मिठाई को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया। इसके बाद हब्बू हलवाई के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना, बालाजी स्वीट्स से पेड़ा, एमएस गोगाजी रेस्टोरेंट बस अड्डे से लौंज, इंतजार बेकरी कबूलपुरा से वनस्पति घी, भारत कंफेक्शनरी से सोनपापड़ी और ओरछी स्थित आसिफ के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना लिया। यहां मिले 138 लीटर सरसों तेल को सीज कर दिया गया।

नहीं अंकित होती उपभोग की तिथि

मिठाइयों की शुद्धता बरकरार रखने के लिए मिठाई के डिब्बों पर उपभोग की तिथि अंकित होनी चाहिए। इसके लिए बाकायदा शासनादेश भी जारी किया गया है, लेकिन अधिकतर दुकानदार मिठाई के डिब्बों पर तिथि लिखना जरूरी नहीं समझते। इतना ही नहीं मिठाइयां कितने दिन पुरानी हैं, इसका भी कोई प्रमाण नहीं।

खुशियां भंग न कर दें मिठाइयों के रंग

कारोबारी मिठाई को आकर्षक बनाने के लिए उसमें घातक रंगों का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते हैं। एक किलो मिठाई में 8.3 मिलीग्राम खाद्य रंग का इस्तेमाल करने की अनुमति है, लेकिन लोग मिठाइयों की चमक बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में घटिया रंगों का इस्तेमाल करते हैं जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

ऐसे करें असली व मिलावटी मिठाई की पहचान

खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी सीएल यादव बताते हैं कि मावा या उबलते दूध के अलावा मिठाई में आयोडिन टिंचर की एक बूंद डालें। अगर मावा का रंग नीला हो जाए तो उसमें मिलावट है। मिलावटी और रंग-बिरंगी मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

मिठाई को नष्ट करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।स्रोत- खाद्य विभाग

मिठाई को नष्ट करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।स्रोत- खाद्य विभाग

मिठाई को नष्ट करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।स्रोत- खाद्य विभाग

मिठाई को नष्ट करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।स्रोत- खाद्य विभाग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button