बरेली

UP: वरुण गांधी पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- सांसद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, डॉक्टर को दिखाएं

Connect News 24

minister sanjay gangwar says mental condition of Varun Gandhi is not good

सांसद वरुण गांधी, राज्यमंत्री संजय गंगवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सांसद वरुण गांधी पर बड़ा बयान दे दिया। पिछले दिनों सांसद के अग्निवीरों को लेकर दिए बयान के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि उनको (वरुण गांधी) मानसिक चिकित्सक को दिखाना चाहिए। कभी-कभी व्यक्ति जब बीमार हो जाता है तो चिकित्सक की जरुरत होती है। वह किस समय क्या बोलें कुछ नहीं पता। राज्यमंत्री ने वरुण गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे सांसद जी की बात और मुंबई की बरसात दोनों ही एक जैसी है। कब क्या बोलें, इसका कुछ पता नहीं।  

बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार जिला पंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान पत्रकारों ने हाल में ही जिले के दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी के अग्निवीरों को लेकर दिए गए बयान के बारे में पूछा। अपने बयान में सांसद ने कहा था कि नौकरी से हटने के बाद यदि अग्निवीर बर्तन मांजता दिखे तो उसका मनोबल गिरेगा। नौकरी के बाद अग्निवीरों के लिए छोटा काम करना अपमानजनक होगा। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: आठवीं के छात्र की हत्या से सनसनी, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव, चाकू से काटा गया गला


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button