पीलीभीत

Pilibhit News: कुंभकरण, मेघनाद के वध की लीला का हुआ मंचन

Connect News 24

Kumbhkaran, Meghnad's killing leela staged

कलीनगर में रामलीला में लीला का मचंन करते कलाकार । संवाद

पूरनपुर। रामलीला मेला में बृहस्पतिवार को कुंभकरण और मेघनाद की लीला का मंचन हुआ। शुक्रवार को अहिरावण और रावण वध की लीला होगी। रावण का पुतला जलाया जाएगा और शाम को नगर में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मेला में लीला मंचन के दौरान दिखाया गया कि लक्ष्मण की मूर्छा टूटने की जानकारी पर रावण बौखला जाता है। अपने भाई कुंभकरण के पास पहुंचकर उसे गहरी नींद से जगाकर सूपर्णखा की नाक काटने आदि की जानकारी देकर युद्ध के लिए भेजता है। कुंभकरण रामादल में पहुंचकर हाहाकार मचा देता है। तब राम स्वयं कुंभकरण से युद्ध कर उसका वध कर देते हैं। इसकी सूचना पर रावण चिंतित हो उठता है। तब रावण का पुत्र मेघनाथ युद्ध में जाने की बात कहता है। मेघनाथ और लक्ष्मण का भीषण युद्ध होता है। लक्ष्मण मेघनाथ का वध कर देते हैं। तहसीलदार/ रामलीला मेला कंट्रोलर हबीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को रामलीला मेला में अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन होगा। रावण का पुतला भी जलाया जाएगा। इसके बाद नगर में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कलीनगर रामलीला मेले में मारा गया अहिरावण

कलीनगर। नगर में चल रहे रामलीला मेले में बुधवार को अहिरावण वध की लीला का मंचन हुआ।

कलाकारों ने मंचन करते हुए लंकेश के भाई कुंभकरण और बलशाली पुत्र मेघनाद जब वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं तो रावण पाताल लोक में रह रहे अहिरावण को बुलाता है। अहिरावण राम और लक्ष्मण का धोखे से अपहरण कर पाताल लोक में ले जाता है, लेकिन इसकी भनक हनुमान जी को हो जाती है। वह पाताल लोक पहुंचकर अहिरावण का वध करके राम और लक्ष्मण को सकुशल ले आते हैं। संवाद

कलीनगर में रामलीला में लीला का मचंन करते कलाकार । संवाद

कलीनगर में रामलीला में लीला का मचंन करते कलाकार । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button