बदायूं

Budaun News: जीतकर निकलीं फात्मा तो बनता गया विजय जुलूस

Connect News 24

When Fatma emerged victorious, a victory procession was formed.

13बीडीएन41- जीत के बाद खुद गाड़ी चलाकर निकले फात्मा रजा के पति आबिद रहा, पीछे लगी भीड़। संवाद

– पांचवें राउंड की गिनती के बाद मतगणना स्थल पर पहुंचे आबिद रजा और फात्मा रजा

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं में आखिरी राउंड की मतगणना के दौरान ही चर्चा फैल गई कि निर्दलीय प्रत्याशी फात्मा रजा जीत गईं हैं। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। हालांकि उस दौरान फात्मा रजा और पूर्व विधायक आबिद रजा मंडी समिति में मौजूद नहीं थे। चुनाव जीतने की खबर सुनकर वह स्वयं कार चलाकर मंडी समिति पहुंचे।

उस वक्त मंडी समिति में डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह मौजूद थे। पूर्व विधायक आबिद रजा और नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा कार से उतरकर मंडी समिति के टिनशेड की ओर जा रहे थे कि उन्हें वहीं रोक दिया गया। उन्हें बताया गया कि वह घर जाएं। यह सुनकर दोनों लोग वहां से घर के लिए लौट पड़े। जैसे ही वह मतगणना स्थल के बाहर निकले कि समर्थक अपने-अपने वाहनों से उनके पीछे लग गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। उनके आगे-आगे पुलिस की गाड़ी चल रही थी। कई वाहनों का काफिला बन गया। रास्ते में तमाम लोगों ने फूल भी बरसाये। पुलिस उन्हें घर तक छोड़कर आई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button