बरेली

Bareilly News: जीत के जश्न में विरोधी प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय में तोड़फोड़

Connect News 24

बरेली। पार्षद का चुनाव जीतकर लौटे सपा पार्षद और उनके समर्थकों पर विरोधी प्रत्याशी के कार्यालय पर जमकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ किला थाने में तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वार्ड 30 स्वाले नगर से सपा के अलीम खां पार्षद का चुनाव जीत गए हैं। अलीम खां सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी के भाई हैं। आरोप है कि शनिवार को हुई मतगणना के बाद विजेता घोषित हुए अलीम खां और उनके समर्थकों ने वार्ड के प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अरबाज खान के कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि अलीम खां और उनके समर्थकों ने विरोधी पक्ष के लोगों के दरवाजों पर लात मारी और हंगामा किया। अरबाज खान के पोस्टर भी फाड़कर फेंक दिए। अरबाज खान के समर्थक मतगणना स्थल पर थे। आरोप है कि घर पर महिलाएं थीं जिनके साथ अभद्रता की गई। अरबाज खान के रिश्तेदार ने सपा पार्षद और उनके समर्थकों के खिलाफ किला थाने में तहरीर दी। किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

000

वर्जन

– जब हम चुनाव जीतकर आए तो जश्न में शामिल एक बच्चे के पैर से सड़क पर लगे इनके शामियाने का बांस हट गया। इससे तंबू गिरा जिसे तुरंत ही साथ चल रहे लोगों ने सही कर दिया। तोड़फोड़ या मारपीट की बात गलत है। – अलीम खां, पार्षद वार्ड 30


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button