शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भैयादूज पर लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 14 Nov 2023 12:00 AM IST

शाहजहांपुर। भैयादूज को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। लांग रूट पर आने वाली सवारियों को लेकर लगाई अनुबंधित बसों को भैयादूज पर फिर से लोकल मार्गों पर चलाकर राहत दी जाएगी। हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर समेत कई मार्गों को चिन्हित कर लिया गया।

रोडवेज के बेड़े में निगम की 99 व 84 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। इनमें 50 बसों को दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा है। दिवाली को देखते हुए करीब 30 बसों को लांग रूट पर चलाया गया। त्योहार को देखते हुए लांग रूट पर चल रही अनुबंधित बसों को भैयादूज पर लोकल मार्ग पर चलाया जाएगा। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर समेत कई प्रमुख मार्गों पर बसों को चलाने की तैयारी है। जिन रूटों पर अधिक सवारी होंगी। वहां फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button