शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भैया दूज पर मिलेगी सीट, लोकल मार्ग पर रोडवेज बसें बढ़ाईं

Connect News 24

Seats will be available on Bhaiya Dooj, roadways buses increased on local routes

शाहजहांपुर में अंटा चौराहा से पहले सड़क पर लगा जाम। संवाद

शाहजहांपुर। भैया दूज पर बुधवार को रोडवेज बसों में सीट की किल्लत नहीं रहेगी। परिवहन निगम ने लंबे मार्ग की बसों को लोकल मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

परिवहन निगम 99 सरकारी और 84 अनुबंधित बसों का संचालन करता है। त्योहार के कारण 50 से अधिक बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित की जा रही थीं। जबकि, सामान्य दिनों में 22 बसों का संचालन ही होता है। मंगलवार को यात्रियों के उमड़ने की संभावना थी पर उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं मिले। इस कारण रोडवेज बस अड्डे पर अधिकतर बसें खड़ी रहीं। लंबे मार्ग की बसें जरूर भरकर आईं। एआरएम आरएस पांडेय ने बताया कि बुधवार को हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बरेली, पलिया आदि पर अनुबंधित बसों को चलाया जाएगा। बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली मार्ग पर बढ़ाई गई बसों को लगाया जाएगा। बुधवार को दिल्ली से आने वाली बसों में भीड़ कम रहने की संभावना है।

जाम से जूझते रहे लोग, उठाना पड़ी परेशानी : भैयादूज से पहले ही लोग जाम से जूझते नजर आए। शहर के जेल रोड से पुराने जिला अस्पताल तक लोग दिन में कई बार जाम से परेशान रहे। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियां हुईं। अहम बात यह है कि जहां पर जाम लगा, वहां पर होमगार्ड या यातायात पुलिस नहीं होने से लोगों बेहाल रहे।

ट्रेनों में भीड़भाड़ और लेट आने से यात्री परेशान : त्योहार को लेकर रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया है लेकिन पूर्व से चल रही ट्रेनों के साथ ही यह भी अपने निर्धारित समय से काफी देर से आ रही हैं। ऊपर से ट्रेनों के कोच में भीड़ के चलते पैर रखने की जगह तक नहीं मिल रही। मंगलवार को भी त्रिवेणी, अवध आसाम, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों में भीड़ रही। ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए यात्रियों के बीच काफी धक्कामुक्की हुई।

शाहजहांपुर में अंटा चौराहा से पहले सड़क पर लगा जाम। संवाद

शाहजहांपुर में अंटा चौराहा से पहले सड़क पर लगा जाम। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button