बरेली

Bareilly: राजश्री इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, प्रकृति संरक्षण पर हुई चर्चा

Connect News 24

Two day international seminar organized at Rajshree Institute Bareilly

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अतिथिगण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में ‘सस्टेनेबिल डेवलपमेंट इन इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड मेडिकल साइंस’ विषय पर दो दिवसीय अतंरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन दिल्ली के साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राजीव कुमार महाजन, विशिष्ट अतिथि रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान से हितानाथ ढाकल, संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, एकेडिमिक एडवाइजर मिस तूलिका अग्रवाल ने किया। 

मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार महाजन ने सस्टेनेबिल डेवलपमेंट को वैश्विक मुद्दा बताते हुए प्राकृतिक संसाधनों के औद्योगिक प्रयोग पर नियंत्रण को आवश्यक बताया। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि आम जनमानस जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण आदि गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर प्रकृति संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए 

एकेडिमिक एडवाइजर मिस तूलिका अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं से भविष्य में पर्यावरण के अनुकूल उपायों और उनके प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर गेदू कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज भूटान से हितानाथ ढाकल, केशरनाथ ढाकल, बैंक ऑफ भूटान से डिक बहादुर राय ने अपने विचार व्यक्त किए। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button