Bareilly: जिला अस्पताल में अजब कारनामा, मरीज के बायीं ओर थी हार्निया की परेशानी, दायीं ओर कर दिया ऑपरेशन

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media
विस्तार
बरेली में जिला अस्पताल के डॉक्टरों का अजब कारनामा सामने आया है। आरोप है कि मरीज को बायीं ओर हार्निया की समस्या थी, मगर डॉक्टर ने दायीं ओर ऑपरेशन कर दिया। पीड़ित ने सीएमओ से इसकी शिकायती की। इस पर उन्होंने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
फरीदपुर के डिडौली निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उसे हार्निया की समस्या थी। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो ऑपरेशन के लिए कहा गया। जांच के बाद ऑपरेशन हुआ। जब वह होश में आए तो पता चला कि डॉक्टर ने दायीं ओर का ऑपरेशन किया है, जबकि तकलीफ बायीं ओर थी।



