मनोरंजन

बेडरूम में ईशा मालविया संग हद से ज्यादा रोमांटिक हुए समर्थ जुरैल, भड़के फैंस

Connect News 24

Salman Khan Show: पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में समर्थ जुरैल ने ईशा के पेट पर किस किया था, जबकि ईशा इसके लिए राजी नहीं दिख रही थीं. बिग बॉस के घर में समर्थ की इस हरकत को देखने के बाद यूजर्स भड़क रहे हैं. 

बेडरूम में ईशा मालविया संग हद से ज्यादा रोमांटिक हुए समर्थ जुरैल

बिग बॉस 17 ने अपने कभी न खत्म होने वाले झगड़ों को लेकर ध्यान खींचा है. रियलिटी शो पहले से ही झगड़ों के कारण टीआरपी चार्ट पर अच्छी रैंक पर है. हालांकि, लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, ईशा मालविया और समर्थ जुरेल ने लाइमलाइट चुरा ली. 

‘इन दोनों को बाहर निकालो’

वीकेंड का वार एपिसोड में ईशा मालविया और समर्थ जुरेल ने कैमरे के सामने ऐसी हरकत की जिसे देखकर यूजर्स काफी भड़क रहे हैं. वायरल वीडियो में समर्थ ईशा के गाल और कंधों पर किस करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद समर्थ ईशा के पेट पर किस करते है. 

समर्थ की हरकत पर भड़के यूजर्स

बिग बॉस 17 के फैंस इस वायरल वीडियो पर अब रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “टेम्पटेशन आइलैंड में भेजो इनको. दूसरे यूजर ने कहा, “इनको लस्ट स्टोरीज में भेजो”, वहीं तीसरे यूजर ने कहा- ‘इन्हें अलग ही बिग बॉस को आशिको की धर्मशाला बना रखा है”, वहीं एक यूजर ने लिखा- “इन दोनों को बाहर निकालो”.

 

बता दें कि समर्थ जुरेल बिग बॉस 17 के घर में वाइल्ड कार्ड के रूप में आए थे. पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अपने खेल को सुस्त रखने के लिए ईशा मालविया को फटकार लगाई थी. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब समर्थ और ईशा के बीच रोमांस देखने को मिला हो. इससे पहले भी शो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ईशा और समर्थ को बेड पर एक साथ सोते हुए देखा गया था. 

 

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: ‘एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे’, वर्ल्ड कप फाइनल्स के दौरान Shah Rukh Khan ने उठाया Asha Bhosle का झूठा कप, फैंस ने की तारीफ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button