Rampur News: महिला ने तहेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने तहेरे भाई पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट ने दर्ज की है।
केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पिता की मृत्यु 20 वर्ष पहले हो चुकी है। उसका व उसकी अन्य दो बहनों का पालन पोषण उनकी माता द्वारा किया गया है और उनकी माता ने ही उसकी शादी बदायूं जनपद के एक गांव में की है। महिला ने कहा है कि पिता तीन भाई थे, जिनमें से एक भाई ( ताऊ ) के पास वह और उसकी बहनें रह रहीं थीं। कुछ समय पहले ही उसके ताऊ के तीन पुत्रों ने उसकी माता को उनके घर से निकाल दिया था। जिसकी वजह से उनकी माता अपने मायके रह रहीं थीं।
कहा कि पिता की मृत्यु के बाद 4 बीघा जमीन और घर तीनों बहनों के नाम आ गया था। महिला ने कहा कि 2 जून को अपनी बहनों के साथ अपने घर गयी हुई थी। तभी उसी शाम करीब 5 बजे उसके तीनों तहेरे भाई उनके घर आये तो कमरा बंद करके उनमें से बड़े भाई ने दुष्कर्म किया। दो अन्य भाइयों ने बहनों के साथ छेड़छाड़ की। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया किया कोर्ट के आदेश के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच की जा रही है।