रामपुर

Rampur News: छठी मैया के जयकारों के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Connect News 24

रामपुर। पारंपरिक परिधान में सजी-धजी महिलाओं ने हाथों में सूप में रखी हरी सब्जियां, फल और गुड़-चावल से बना प्रसाद रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही छठी मैया के जयकारे लगाए और गीत गाए। रविवार को छठ घाटों पर भारतीय संस्कृति की अनोखी छटा बिखर रही थी। महिलाओं ने जल में खड़े होकर अर्घ्य दिया और विधि-विधान से पूजा की। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व पूरा होगा। इसके बाद महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व के तीसरे दिन निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने तालाब के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पहले सुबह से महिलाओं ने घरों में प्रसाद बनाया। शाम को महिलाएं शहर में जगह-जगह बनाए गए छठ पूजा घाटों पर एकत्रित हुईं। यहां पर महिलाओं ने एक स्वर में छठ माता के जयकारे लगाए और गीतों को गुनगुनाया।

मंदिर में डीजे पर भी छठ के गीत बजे। इसके साथ ही विधि-विधान से मंदिर में बने कुंड में पूजन-अर्चन किया गया। महिलाओं ने जल में उतरकर सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ सूप को लेकर चारों तरफ परिक्रमा की और सभी दिशाओं में फूल बरसाते हुए सिर नवाया। इस दौरान रजा टैक्सटाइल मैदान, राम मनोहर लोहिया पार्क, सीआरपीएफ, कचहरी परिसर में भी महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button