शाहजहाँपुर

अनोखा प्रदर्शन: सलमान ने कब्र बना खुद को मिट्टी में दबाया, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

Connect News 24

Muslim man protest demanding declaration of cow as the national animal in Shahjahanpur

समाजसेवी सलमान ने खुद को मिट्टी में दबाया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में एक मुस्लिम व्यक्ति ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। शहर के मोहल्ला लोदीपुर निवासी समाजसेवी सलमान नबी ने खिरनीबाग रामलीला मैदान में प्रतीकात्मक कब्र बनाकर खुद को मिट्टी में दबा लिया। वह कई घंटे तक मिट्टी में दबे लेटे रहे। सलमान को मिट्टी में दबा देखकर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।

 

समाजसेवी सलमान का कहना है कि वह गाय को बचाने के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराना चाहते हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र भी दिया था। जब तक गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं किया जाएगा। वह इस तरह से धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। 

ये भी पढ़ें– UP News: दोस्त से किया बीवी का सौदा, फिर दिया तीन तलाक; विवाहिता बोली- गलत काम करवाता था शौहर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button