बदायूं

Budaun News: आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए 2672 विद्यार्थी

Connect News 24

बदायूं। भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में युवा एवं बाल विकास समिति की ओर से डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर किया गया।

मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने सीनियर एवं जूनियर वर्ग के प्रश्न पत्रों के पैकेट खोलकर प्रतियोगी परीक्षा शुरू कराई। विशेष अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य गुल नवाज खान मौजूद रहे। प्रतियोगिता के लिए बनाए गए 17 केंद्रों पर जूनियर वर्ग में 967 तथा सीनियर वर्ग में 1705 छात्र-छात्राओं सहित कुल 2672 प्रतियोगी सम्मिलित हुए। केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने को 20 पर्यवेक्षक लगाए गए तथा चार उड़न दस्ता टीम केंद्रों पर लगाकर परीक्षा पूर्ण कराई गई। परीक्षा का रिजल्ट एक माह बाद घोषित किया जाएगा। इस मौके पर साहब सिंह बौद्ध, भरत सिंह, डॉ. मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button