शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: टीम इंडिया की हार से निराश हुए क्रिकेट प्रेमी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 20 Nov 2023 12:52 AM IST

Cricket lovers disappointed with Team India's defeat

एलईडी पर मैच देखते क्रिकेट प्रेमी। स्वयं

शाहजहांपुर। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप के फाइनल मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा जिससे क्रिकेट प्रेमी निराश हो गए।

रविवार दोपहर दो बजे से टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच शुरू हुआ था। जिसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह था। सुबह से ही टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना का दौर शुरू हो गया था। ओसीएफ रामलीला मैदान स्थित ब्रह्मदेव स्थान पर कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार के नेतृत्व में क्रिकेट प्रेमियों ने एकत्रित होकर हवन-पूजन किया। मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां अर्पित की। इसी तरह से टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौक के चौकसी नाथ मंदिर पर क्रिकेट प्रेमियों ने पहुंचकर प्रार्थनाएं कीं। मुस्लिमों ने भी नमाज के दौरान टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ की। सभी को उम्मीद थी कि विश्वकप टीम इंडिया ही जीतेगी। दोपहर में जब मैच शुरू हुआ तो सभी टीवी के सामने टकटकी लगाकर बैठ गए। शहर के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, खिरनीबाग स्थित व्यापार मंडल कार्यालय समेत कई जगह पर एलईडी और प्रोजेक्टर लगाकर मैच का प्रसारण किया गया लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा और शुभमन गिल का विकेट गिरा, क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी छा गई। विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद सभी को लगने लगा था कि मैच हाथ से निकल गया। इसके बाद भी क्रिकेट प्रेमी गेंदबाजों से उम्मीद लगाए बैठे रहे। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआत में तीन विकेट गिरने के बाद लगा कि मैच में टीम इंडिया की वापसी हो गई है लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड और मेरेनस की जोड़ी ने मैच को ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में लाकर खड़ा कर दिया। अंत में टीम इंडिया के समर्थकों को निराशा हाथ लगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button