शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बजरंग बली की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 21 Nov 2023 12:46 AM IST

Demonstration against breaking of Bajrang Bali statue

गांव अतिवरा मोड़ के पास धरने पर बैठे भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।स्रोत संवाद

जलालाबाद। बरेली हाईवे पर अतिबरा मोड़ के समीप बजरंग बली की विशाल प्रतिमा को जेसीबी से तोड़कर हटाने से नाराज भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार को धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ उन्होंने जमकर नारेबाजी की। सूचना पर शाम को जलालाबाद थाना प्रभारी उनसे मिलने पहुंचे। कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने चार दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया। बता दें कि यहां गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के निर्देश पर 17 नवंबर को हनुमान जी की विशाल प्रतिमा को तोड़ दी गई। इससे हिंदुओं की आस्था को गहरी चोट पहुंची है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा नाहिल और प्रदेश महामंत्री मुनिराज सिंह ने बताया कि जेसीबी से मूर्ति को तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। दूसरी जगह स्थापित की गई मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराने की मांग की। मूर्ति और उसके पास बनाए गए महंत के कमरे के चारों तरफ पक्की चहरादीवारी कराई जाए। धरने की सूचना पर जलालाबाद थाना प्रभारी हरपाल बालियान मौके पर पहुंचे। इस दौरान मदनापुर इकाई के अजय चंदेल, गोपाल सिंह, रविकांत मिश्रा, विमल सिंह, नरेश सिंह, राममूर्ति सिंह आदि मौजूद रहे। गंगा एक्सप्रेसवे की निर्माण संस्था द्वारा पहले उसी आकार की बजरंगबली की मूर्ति तथा शिवलिंग को स्थापित करने तथा यहां के महंत के रहने के लिए कमरे का निर्माण का काम करवा दिया गया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button