पीलीभीत

Pilibhit News: एनएच हटा पीछे, अब कार्यदायी संस्था भर रही हाईवे के गड्ढे

Connect News 24

NH removed behind, now the pits of highway filling the executive body

बीसलपुर फरीदपुर रोड पर गांव रिछुलिया के पास जर्जर सड़क । संवाद

पीलीभीत। पूरनपुर-पीलीभीत के बीच हरदोई ब्रांच नहर पुल पर निर्माण कार्य के चलते हाईवे पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। गड्ढों को ठीक करने में अब एनएच पीछे हट गया है। गड्ढों को भरने का काम अब कार्यदायी संस्था करेगी।

वैसे तो पूरे हाईवे पर पीलीभीत से पूरनपुर तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। शासन से आदेश आने के बाद एनएच की ओर से निर्माण कराने वाली फर्म से ही गड्ढों को भरवाया गया था। फर्म की ओर से आधा अधूरा काम किया गया। इसके चलते हाईवे के गड्ढे अब तक नहीं भर सके थे। हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल पर इस समय काम चल रहा है। इस कारण पुल के दोनों ओर गड्ढे हो गए हैं। इन्हें भरने में एनएच के पीछे हटने के साथ ही हाईवे बनाने वाली फर्म भी काम नहीं कर रही। अब यहां पर पुल निर्माण कराने वाली फर्म की ओर से गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया है। बता दें कि पुल पार होने के बाद मोड पर काफी गहरे गड्ढे हादसे का कारण बने हुए थे।

तीन वर्षों से जर्जर पड़ी है सड़क, यातायात प्रभावित

बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते बीसलपुर-फरीदपुर रोड पर गांव रिछुलिया के पास लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क करीब तीन वर्षों से जर्जर पड़ी है। इससे आने जाने वालों को दिक्कत हो रही है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जर्जर सड़क बनवाने के लिए विभाग से बजट मांगा गया है। संवाद

बीसलपुर फरीदपुर रोड पर गांव रिछुलिया के पास जर्जर सड़क । संवाद

बीसलपुर फरीदपुर रोड पर गांव रिछुलिया के पास जर्जर सड़क । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button