रामपुर

Rampur News: गन्ना विभाग की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करेगा पीडब्ल्यूडी

Connect News 24

रामपुर। गन्ना विभाग की कई सड़कें जर्जर हालत में हैं। काफी समय से विभाग द्वारा सड़कें न बनवाए जाने पर इन्हें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी रामपुर डिवीजन की ओर से 15 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसमें से 12 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण शुरू होगा। गन्ना विभाग के जिले की 36 सड़कों की जिम्मेदारी थी। देखरेख के अभाव में ये सड़कें जर्जर हो गईं। इसके चलते शासन स्तर से इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी रामपुर डिवीजन को गन्ना विभाग की 19 सड़कों में से 15 का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसमें से 12 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। जल्द ही इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा।

इसके अलावा गन्ना विभाग की प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी के पास 17 सड़कें हैं, जिनमें से 16 सड़कों का स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। यह सड़कें 21 किमी हैं।

41 जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए 14.35 करोड़ जारी

रामपुर डिवीजन की 41 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन स्तर से 14.35 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बजट से सड़कों के गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। इनका टेंडर होने के बाद शहर के साथ अन्य सड़कों को ठीक किया जाएगा।

इन सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

-फैजनगर से मजरा रायपुर संपर्क मार्ग

-रामपुर बरेली रोड से अलीनगर

-सकलैनी स्कूल से मोतीपुरा

-बेलेपुर की पुलिया से रायपुर की पुलिया

-पीडब्ल्यूडी मार्ग से पिपला शिवनगर मार्ग

-फैजनगर से गंगापुर कदीम मार्ग अवशेष भाग

-गोलकुंडा संपर्क मार्ग

-मिलक बिलासपुर मार्ग से श्यापुर वाया गंगापुर जदीद मार्ग

-धनौरा रठौड़ा रोड से ब्रजपुर संपर्क मार्ग

-धनौरा रठौंडा रोड से मझरा ब्रजपुर संपर्क मार्ग

-मतवाली पीडब्ल्यूडी रोड से भूतनापुर मार्ग

-जिवाई कदीम से डोहरिया मार्ग


गन्ना विभाग की प्रांतीय खंड की सड़कों का स्टीमेट अभी जाना है, इसके बाद स्वीकृत होगी। इसके अलावा मरम्मत और गड्ढायुक्त सड़कों के लिए भी टेंडर प्रक्रिया जल्द होगी।

-केवी सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button