मनोरंजन

मदर्स डे पर जाह्नवी को आई मां श्री देवी की याद, एक्ट्रेस की तस्वीर पर सेलेब्स ने किया रिएक्ट

Connect News 24

Janhvi Kapoor Shares Sri Devi Pics: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस की जब भी चर्चा की जाएगी तो उसमें श्री देवी का नाम जरूर शामिल होगा. बेशक श्री देवी (Sri Devi) आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन श्री देवी बेटी और बी टाउन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) में उनकी हल्की झलक जरूर दिखती है. जाह्नवी कपूर ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां श्री देवी की एक थ्रोबैक तस्वीर को शेयर किया है. जाह्नवी कपूर की इस फोटो पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं. 

मदर्स पर जाह्नवी कपूर ने शेयर की ये फोटो 

दुनिया भर में आज मदर्स डे को सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस खास दिन पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी मां और मशहूर अदाकार रहीं श्री देवी की एक अनसीन फोटो को शेयर किया है. दरअसल ये फोटो जाह्नवी कपूर के बचपन की है, जिसमें वह अपनी मां श्री देवी के साथ दिखाई दे रही हैं. इस फोटो के कैप्शन पर जाह्नवी ने लिखा है कि- ‘आप फोटो से बाहर आ सकते हैं लेकिन यादों से कभी बाहर नहीं जा सकते. दुनिया की सबसे अच्छी मम्मा. आप मुझ में हमेशा रहती हैं और मुझे आपकी याद हर पल आती है.’

इस तरह से मदर्स डे के अवसर पर जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्री देवी को याद किया है और अपने दिल की बात लिखी है. सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और श्री देवी की ये थ्रोबैक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है. फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जाह्नवी की इस फोटो पर रिएक्ट कर रहे हैं. 



इन सेलेब्स को पसंद आई जाह्नवी कपूर की ये फोटो

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और श्री देवी की ये फोटो फिलहाल चर्चा की विषय बनी हुई है. इस फोटो पर साउथ सिनेमा की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु और कीर्ति सुरेश वने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है. जबकि बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी इस तस्वीर को लाइक किया है. बात करें जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट के बारे में तो आने वाले समय में एक्ट्रेस फिल्म बड़े मियां छोटे मियां, मिस्टर एंड मिसेज खन्ना और बवाल में नजर आएंगी. 

यह भी पढ़ें- Parineeti और Raghav की सगाई में Priyanka Chopra ने पहनी थी बेहद महंगी रफल साड़ी, कीमत जानकर लग जाएगा शॉक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button