बदायूं

Budaun News: बुलंदशहर के आसिफ ने जीता गोल्ड मेडल

Connect News 24

Asif of Bulandshahr won gold medal

उझानी में डेड लिफ्ट चैपियन​शिप में मुख्य अति​थि डीपी यादव को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत- आयोजक

उझानी (बदायूं)। यूपी स्टेट बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप- 23 में डिबाई, बुलंदशहर के डिबाई आसिफ अली ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पूर्व सांसद डीपी यादव ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

आयरन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार देर शाम तक चली प्रतियोगिता में बदायूं समेत आसपास जिलों के करीब 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हेवी लिफ्टर में डिबाई क्षेत्र के गांव केसरकलां निवासी आसिफ अली ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उझानी के शिवम पाल ने सीनियर वर्ग और रिसौली के अर्जुन सैनी ने जूनियर वर्ग व लखन दीक्षित ने सब जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल पाया।

प्रतियोगिता का पूर्व सांसद डीपी यादव ने उद्घाटन किया। आयोजकों ने विजयी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी दिए। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरवंश पहलवान, पूर्व जिला केसरी राजेंद्र यादव, ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, राजवीर सिंह, संचित शर्मा, विक्रम सिंह चौहान, योगेश माहेश्वरी, डॉ. निशांत असीम, राघव सागर आदि मौजूद रहे।

उझानी में डेड लिफ्ट चैपियनशिप में मुख्य अतिथि डीपी यादव को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत- आयोजक

उझानी में डेड लिफ्ट चैपियनशिप में मुख्य अतिथि डीपी यादव को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत- आयोजक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button