बदायूं

Budaun News: बाल मेले में बच्चों ने बनाए लजीज व्यंजन

Connect News 24

Children prepared delicious dishes in the children's fair.

उझानी के आरबीएस यादव इंटर कॉलेज में बाल मेला में जुटे बच्चे। संवाद

उझानी। आरबीएस यादव इंटर कॉलेज में सोमवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने लजीज व्यंजन बनाए। सहपाठियों समेत बच्चों और उनके अभिभावकों ने जायका लिया।

प्रबंधक राजबहादुर सिंह यादव ने बच्चों को मेले का महत्व समझाया। इसके बाद हर्षित मिश्रा, राहुल राजपूत, विष्णु, विवेक शर्मा, उदयवीर आदि बच्चों ने अपने स्टॉलों पर पकौड़ी, टिक्की, छोले-भठूरे, समोसे, फ्रूट चाट, गोल गप्पे आदि सजाए। चार घंटे तक चले मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button