शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पानी भरे कुंड में पड़ा मिला ग्रामीण का शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 21 Nov 2023 12:29 AM IST

Dead body of villager found lying in water filled pond

मृतक वीरपाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

जलालाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बौरी निवासी वीरपाल उर्फ पौआ (50) का शव कोला से मिर्जापुर जाने वाली सड़क पर गांव कसारी के पास पानी भरे कुंड में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है।

रामगंगा नदी के पास बने कुंड के निकट वीरपाल की चप्पल व कपड़े रखे मिलने से अनुमान है कि नहाने को कुंड में घुसे वीरपाल गहराई में चले जाने से डूब गए होंगे। गांव के कई लोग बेटे से कहासुनी होने पर वीरपाल के घर से नाराज होकर चले जाने की बात कह रहे हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से चले गए थे। गांव रैपुरा के कुछ लोग सुबह खेतों की ओर जा रहे थे।

कुंड में शव उतराता देख उन्हें बाहर निकाला। पास के ही गांव का होने के कारण कुछ लोगों ने मृतक को पहचान लिया और इसकी सूचना परिजन को दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के घर में पत्नी गंगा के अलावा छह बेटी व दो बेटे हैं। एक बेटी व एक बेटे की शादी हो चुकी है। वीरपाल की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इंस्पेक्टर हरपाल बालियान ने बताया कि मौके पर की गई जांच में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वीरपाल की डूबने से मौत होने की बात सामने आई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button