Budaun News: ग्रीन कान्हा दौड़ से दिया पर्यावरण का संदेश

शहर में मिशन और हार्टफुलनेस संस्था द्वारा निकाली गई ग्रीन कान्हा रन जागरुकता रैली।स्रोत-संगठन
बदायूं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत श्री रामचंद्र मिशन और हार्टफुलनेस संस्था की ओर से ग्रीन कान्हा दौड़ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की रक्षा और धरती को हरा भरा बनाए रखने के प्रति जागरूक करना था।
हार्टफुलनेस सेंटर के ट्रेनर अनुज सक्सेना ने बताया कि दो किलोमीटर की मिनी मैराथन नगर के आंबेडकर छात्रावास से शुरू होकर इंदिरा चौक से प्रीत विहार कॉलोनी स्थित हार्टफुलनेस केंद्र पर समाप्त हुई। यहां सभी ने सामूहिक ध्यान किया। अंत में जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी संतोष सक्सेना, लाखन सिंह, अशोक सिंह, पीएस सक्सेना, अवनेश्वर सिंह, नवीन कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र सक्सेना और गार्गी सिंह ने किया। संवाद