Budaun News: 400 मीटर दौड़ में अंकित और दीक्षा ने सबको पछाड़ा

खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बालिकाएं। संवाद
बदायूूं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। पहले दिन 400 मीटर दौड़ में उसावां के अंकित ने पहला स्थान पाया। बालिका वर्ग में सालारपुर की दीक्षा ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद संघमित्रा मौर्य, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य व बीएसए स्वाती भारती ने किया। उसावां के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बालिका की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, म्याऊ के कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत और सालारपुर की छात्राओं ने देश भक्तिगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर बीईओ रमेश चंद्र जौहर, मुनीश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सतीश मिश्रा, शशांक शुक्ला, सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।
पहले दिन सिर्फ 400 मीटर दौड़ का हुआ फाइनल
पहले दिन 100, 200, 400 मीटर दौड़ के अलावा कबड्डी की स्पर्धा हुई, लेकिन 400 मीटर दौड़ को छोड़ पहले दिन किसी भी प्रतियोगिता का फाइनल नहीं हो सका। 400 मीटर दौड़ में उसावां अंकित ने प्रथम, कादरचौक के इंद्रपाल ने द्वितीय और इस्लामनगर के सुमित ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में सालारपुर की दीक्षा प्रथम, कादरचौक की सावित्री द्वितीय और उसावां की श्रुति को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बालिकाएं। संवाद

खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बालिकाएं। संवाद