शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया मतदान

Connect News 24

शाहजहांपुर में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की ओर से मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए मतदान कराया गया। मतदान सुबह आठ से शुरू हुआ, जोकि शाम पांच बजे तक चला। मतदान प्रक्रिया के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया।

इस दौरान एनआरएमयू के मंडलीय अधिकारी नरेंद्र त्यागी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूरे देश में रेलवे के कर्मचारियों द्वारा मतदान करवाया गया है। मतदान के बाद केंद्रीय महामंत्री गोपाल मिश्र को ओर से केंद्र सरकार को नोटिस दिया जाएगा, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली न होने की स्थिति में फरवरी माह में देशव्यापी हड़ताल को चेतावनी दी जाएगी।

नरेंद्र त्यागी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार आंदोलन चल रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों से भी संपर्क चल रहा है। इसके लिए मंडलीय संयोजकों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन, टिसुआ, सीतापुर में मतदान हुआ है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button