बदायूं

Budaun News: दिवाली, छठ पूजा निपटते ही बढ़ी दिल्ली रोड पर यात्रियों की संख्या

Connect News 24

Number of passengers increased on Delhi Road as soon as Diwali and Chhath Puja were over.

रोडवेज बस स्टेंड। संवाद

बदायूं। दिवाली और छठ पूजा का त्योहार संपन्न होते ही दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को बसों में ज्यादा भीड़ रही। दरअसल, ज्यादातर कामकाजी लोग रविवार तक अवकाश पर रहे थे। सोमवार से उन्होंने काम पर लौटना शुरू किया। लिहाजा दिल्ली जाने वाली बसों में भीड़ बढ़ गई। बदायूं डिपो के एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे का कहना है कि चार-पांच दिन तक दिल्ली रूट की बसों में भीड़भाड़ रहने का अनुमान है।

परिवहन निगम की ओर से दिवाली के त्योहार पर बदायूं-दिल्ली रूट पर 60 रोडवेज बसों को लगाया गया था। भैयादूज के बाद व्यवस्था पूर्ववत कर दी गई थी। सामान्य दिनों में बदायूं से 50 बसों का दिल्ली रूट पर संचालन किया जाता है। आमदनी के लिहाज से दिल्ली रूट सबसे अच्छा माना जाता है।

शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के बदायूं की सीमा से जुड़े इलाकों के लोग भी यहां होकर ही दिल्ली आते-जाते हैं। सोमवार को यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बदायूं डिपो ने फिर से दिल्ली रूट पर 60 बसें लगा दी हैं। सोमवार को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक करीब 30 बसें दिल्ली के लिए रवाना की गईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button