बदायूं
Budaun News: डीएम ने क्षयरोगी को लिया गोद, सौंपी पोटली


कलक्ट्रेट में क्षयरोगी को खाद्य सामग्री की पोटली वितरित करते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-स्वास्थ्य वि
बदायूं । प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय पोषण योजना से प्रेरित होकर डीएम मनोज कुमार ने एक क्षयरोगी को गोद लिया। उन्होंने उसे खाद्य सामग्री की पोटली भी प्रदान की।
डीएम ने कहा कि जिले के सभी संभ्रांत व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को ऐसे कार्यों में बढ़-चढकर भाग लेना चाहिए। क्षयरोगी को नियमित समय से अपना परीक्षण कराकर औषधियों का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार, सूरजपाल सिहं आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद