शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चोरी की बाइक के साथ 15 हजार का इनामी साथी के साथ गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 04 Jan 2024 12:44 AM IST

A reward of Rs 15,000 was arrested along with his accomplice along with a stolen bike.

पुलिस की हिरासत में 15 हजार का ईनामी व उसका साथी। स्रोत: पुलिस

भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने 15000 के इनामी बदमाश समेत दो बदमाशों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बुधवार को एसएसआई राकेश सिंह और एसओजी के एसआई राजाराम पाल सिंह की संयुक्त टीम ने हरदोई बाईपास चौराहे के फ्लाईओवर के पास से मोहम्मद फैज निवासी मोहल्ला मिरधान थाना फरीदपुर जनपद बरेली और उसके एक साथी सोभान निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना कांट को गिरफ्तार किया। आरोपी मोहम्मद फैज गैंगस्टर के मामले में 12 सितंबर 2023 से फरार चल रहा था। 28 दिसंबर 2023 को एसपी शाहजहांपुर की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए 15000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है, जो कि दिल्ली के गोकुलपुरी मोहल्ले से चोरी की गई थी। एक अन्य बाइक भी दोनों ने चोरी की थी। वह पूर्व में थाना कांट में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई थी जिसे सीज किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फैज के खिलाफ इससे पूर्व विभिन्न थाना क्षेत्रों में संगीन धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button