शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नई दिल्ली से लखनऊ तक वंदे भारत व तेजस का हो संचालन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 04 Jan 2024 12:43 AM IST

Vande Bharat and Tejas should operate from New Delhi to Lucknow.

रेलमंत्री अश्वनी से मिलते राज्यसभा सांसद मि​थिलेश कुमार कठेरिया। स्वयं

शाहजहांपुर। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर नई दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ के लिए वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस के संचालन की मांग की। शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे लाइन 51सी मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास/ओवर ब्रिज बनवाने के संबंध में भी एक पत्र सौंपा।

सांसद ने बताया कि मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहर हैं। इन तीनों शहरों में व्यवसायियों और सरकारी अधिकारियों का निरंतर आना-जाना दिल्ली से लखनऊ के लिए बना रहता है। इस मार्ग पर कोई भी शताब्दी ट्रेन नहीं चलती है। इसलिए वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस का संचालन कराया जाए। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल (बरेली) के तहत शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे लाइन के कस्बा निगोही के निकट 51सी मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास-ओवरब्रिज बनाना अति आवश्यक है। रेल मंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button