बदायूं

Budaun News: नए कानून में यात्रियों और चालकों की सुरक्षा का प्रावधान हो

Connect News 24

There should be provision for safety of passengers and drivers in the new law.

एआटीओ को ज्ञापन देते बस ऑपरेटर यूनियन पदाधिकारी। स्रोत-स्वयं

बदायूं। जिले में चल रही चालकों की हड़ताल अब समाप्त हो चुकी है। प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन ने बुधवार को एआरटीओ को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि नए कानून में यात्रियों और चालकों की सुरक्षा का भी प्रावधान किया जाए।

पिछले दो दिन से जिले में चालक हड़ताल पर थे, जिससे जिले की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई थी। जगह-जगह वाहन रोककर जाम लगाया जा रहा था। आवक बंद होने से सब्जियों और पेट्रोल की किल्लत हो गई थी। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने नए कानून को लागू करने पर रोक लगा दी, जिससे चालकों ने हड़ताल भी खत्म कर दी। बुधवार से रोडवेज और प्राइवेट वाहन चलना शुरू हो गए।

इस दौरान प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह ने एआरटीओ अंबरीश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि धारा-106 (2) को खुलकर परिभाषित किया जाए और कैद जुर्माना कम किया जाए। बस चालक करीब 50 सवारियां लेकर निकलता है। अगर कोई शराब के नशे में टकरा जाता है तो सवारियों और चालक की भी सुरक्षा की जाए। चालक पिटाई के डर से भागते हैं। उनकी जान की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। इस दौरान अनिल रस्तोगी, पप्पू फारूकी, राजेश जैन, अखिलेश गुप्ता, साजिद अंसारी, सब्बीर, सरताज आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button