शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महेशापुर गांव में बाघिन ने एक और सांड़ को मारा

Connect News 24

Tigress kills another bull in Maheshapur village

गांव महेशापुर में वनकर्मियों को घटना की जानकारी देते ग्रामीण। संवाद

खुटार। तीन शावकों के साथ फत्तेपुर बीट के पांच किमी के दायरे में घूम रही बाघिन ने मंगलवार रात गांव महेशापुर के पास एक सांड़ को मार डाला। बुधवार सुबह लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी पगमार्क ट्रेेस कर लौट गए।

खुटार के गांव बरवटपुर, रायपुर पटियात, राठ, कुभियां माफी, महेशापुर के पास खेतों में बाघिन कई दिन से छुट्टा पशुओं को शिकार बना रही है। बाघिन खेतों में श्रमिकों को देखकर भी नहीं भागती। कई बार तो श्रमिकों के पास तक चली जाती है। मंगलवार रात बाघिन ने महेशापुर के पास रामशंकर शर्मा के खेत में एक सांड़ को मार डाला। बुधवार को लोग खेतों पर पहुंचे तो सांड़ को मरा देखकर शोर शराबा किया। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर वन और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वन दरोगा नंदा बल्लभ पांडे, वन रक्षक संतोष गौड़, संतोष पाठक ने बाघिन के पगमार्क ट्रेस किए। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि टीम लगातार कांबिंग कर रही है। अधिकारियों को भी लगातार अवगत कराया जा रहा है। अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बाघिन से बचें या फसल बचाएं

किसानों के सामने भारी समस्या खड़ी हो गई है। इन गांवों के आसपास बड़ी संख्या में छुट्टा पशु घूम रहे हैं। बाघिन के डर से किसान फसलों की रखवाली करने से बच रहे हैं। इससे पशु फसलों को चर जाते हैं। किसानों ने बाघिन को जंगल में खदेड़े जाने की मांग की है ताकि वह लोग छुट्टा पशुओं से फसलों की रखवाली कर सकें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button