Budaun News: बकाया रकम न देने पर टेंपो रोका तो सास-बहू को पीटा
उझानी। बकाया 43 हजार रुपये नहीं चुकाने पर टेंपो रोके जाने से गुस्साए चार लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। घर में मौजूद महिला और उसकी गर्भवती पुत्रवधू की पिटाई कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लउआ निवासी ओमवीर ने अपना टेंपो अहीरटोला मोहल्ला निवासी अरविंद को बेचा था। अरविंद की लउआ में ननिहाल है। बाकी के 43 हजार रुपये न चुकाने पर ओमवीर ने अरविंद के गांव आने पर टेंपो खड़ा कर लिया। इससे गुस्साए अरविंद, उसके भाई सोनू, मामा मंगू और दिनेश ने ओमवीर के घर पर धावा बोल दिया। उस वक्त ओमवीर घर पर नहीं था। हमलावरों ने ओमवीर की मां रामरती और गर्भवती पत्नी पूनम को पीटकर घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ भी की। घायल रामरती ने अरविंद, सोनू, मंगू और दिनेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद


