Budaun News: सिंगथरा में डेंगू से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल रहे मरीज

सतेंद्र सिंह (डेंगू की खबर के साथ ग्रामीण से बात )
बदायूं/रेहड़िया। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते सिंगथरा गांव में तमाम लोग बुखार की चपेट में हैं। कुछ मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, लेकिन विभाग को जिले भर में अब डेंगू का कोई मरीज नहीं मिल रहा है। इधर, गांव में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि महिला को डेंगू हो गया था।
स्वास्थ्य विभाग को दिवाली से डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है, जबकि कई गांवों की हालत खराब है। वजीरगंज क्षेत्र के गांव सिंगथरा में इस कदर संक्रमण फैला है कि लगभग हर घर में बुखार पीड़ित हैं। तमाम लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। गांव की रहने वाली पुष्पा देवी (50) को 10 दिन पहले बुखार आया था। निजी अस्पताल में दिखाने के बाद भी फायदा नहीं हुआ तो 18 नवंबर को निजी लैब में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई।
हालत बिगड़ने पर पुष्पा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि गांव में अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। गांव में गंदगी का यह हाल है कि सड़कों से निकला दूभर हो गया है। सड़कों पर जलभराव होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मच्छरों की भरमार है।
गांव वाले बोले- गंदगी बढ़ा रही है संक्रमण
फोटो
गांव में गंदगी और जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। संक्रामक रोग फैलने की वजह भी गंदगी और जलभराव ही है। स्कूल जाने वाले बच्चे सड़क पर हो रहे जलभराव के बीच से निकलकर स्कूल तक पहुंच रहे हैं। – सतेंद्र सिंह
फोटो
– गांव में गंदगी और जलभराव होने के कारण संक्रमण फैल गया है। शिकायत करने के बाद भी यहां किसी अधिकारी ने आकर तक नहीं देखा है। पूरा गांव संक्रमण की चपेट में है। – रामनिवास
फोटो
-स्वास्थ्य विभाग ने गांव में न तो कैंप लगाया है न ही जांच की जा रही है। यही कारण है कि मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। – रामपाल
फोटो
– मेरी मां पुष्पा देवी को बुखार आने पर उन्हें बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां जांच में उन्हें डेंगू बताया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में अन्य लोग भी बीमार हैं। – भूपेंद्र सिंह
वर्जन
– गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। डेंगू का कहीं कोई मरीज सामने नहीं आ रहा है। गांव में महिला की मौत होने की जानकारी मिली है, जांच कराई जायेगी कि मौत कैसे हुई है। गांव में कैंप लगाकर जांच भी कराई जायेगी। – डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ

सतेंद्र सिंह (डेंगू की खबर के साथ ग्रामीण से बात )

सतेंद्र सिंह (डेंगू की खबर के साथ ग्रामीण से बात )

सतेंद्र सिंह (डेंगू की खबर के साथ ग्रामीण से बात )

सतेंद्र सिंह (डेंगू की खबर के साथ ग्रामीण से बात )

सतेंद्र सिंह (डेंगू की खबर के साथ ग्रामीण से बात )

सतेंद्र सिंह (डेंगू की खबर के साथ ग्रामीण से बात )


