बदायूं

Budaun News: फाइलेरिया के सर्वे का काम पूरा, लखनऊ भेजी जाएंगी 960 स्लाइड

Connect News 24

बदायूं। मलेरिया विभाग की निगरानी में चला फाइलेरिया के सर्वे और सैंपल लेने का काम पूरा हो गया है। टीम ने 9600 स्लाइड तैयार की हैं। इनमें से 960 जांच के लिए लखनऊ भेजी जाएंगी। बाकी की जांच जिला स्तर पर ही की जाएगी।

डेंगू, मलेरिया के साथ ही फाइलेरिया भी मच्छर जनित बीमारी है। यह क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होती है। प्रदेश में फाइलेरिया के कुछ मरीज मिलने के बाद शासन ने सभी जिले में इसका सर्वे कराने के मलेरिया विभाग को निर्देश दिए थे। इसके बाद टीम ने 15 ब्लॉकों में 15 चिह्नित और 15 गैर चिह्नित यानी कुल 30 गांवों में सर्वे कर संदिग्ध रोगियों की स्लाइड बनाईं।

यही व्यवस्था शहरी क्षेत्र से जुड़े दो गावों में रही। इस तरह 32 गांवों से कुल 9600 रोगियों के ब्लड सैंपल लेकर स्लाइड बनाई गईं। अब शासन के निर्देशानुसार 960 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जायेंगे जिनकी शासन स्तर से जांच कराई जानी है। बाकी स्लाइड की जांच की जिला स्तर पर व्यवस्था की जा रही है।

– फाइलेरिया एक जटिल बीमारी है। शासन के निर्देश पर पहली बार फाइलेरिया के मरीजों का सर्वे किया गया है। 960 स्लाइड जांच के लिए शासन को भेजी जा रही हैं। शेष की जांच जिला स्तर पर कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जिले में फाइलेरिया के मरीज हैं या नहीं, यह पता चल सकेगा। – योगेश सारस्वत, जिला मलेरिया अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button