रामपुर

Rampur News: मॉकड्रिल में परखी ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता

Connect News 24

रामपुर। भले ही कोरोना का असर अब खत्म हो गया हो, लेकिन फिर भी इसकी संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। इसको लेकर शुक्रवार को जिले में मॉकड्रिल कराई गई। इसमें ऑक्सीजन प्लांट की सक्रियता और अन्य संसाधन परखे गए।

मुरादाबाद से आए नोडल अधिकारी डॉ. नवीन रस्तोगी की देखरेख में जिला अस्पताल में स्थापित दोनों ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता को परखा गया। महिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट की सभी बेडों तक की सप्लाई उन्होंने चेक की। दोनों जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इसके बाद उन्होंने कोरोना के अन्य संसाधनों में वेंटिलेटर, ऑक्सीमीटर आदि संसाधन चेक करते हुए सीएमओ को व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए। इस मौके प र जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचके मित्रा, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अभिलाषा मिश्रा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद वह बिलासपुर सीएचसी पर पहुंचे और यहां पर ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया मॉकड्रिल में चारों ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील पाए गए और व्यवस्थाएं भी ठीक मिलीं। शनिवार को भी मॉकड्रिल होगी, जिसमें संभल से नोडल अधिकारी आकर व्यवस्थाएं देखेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button