Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित करने को चलेगा हस्ताक्षर अभियान
रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित कराने को लेकर 26 नवंबर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता फसाहत अली खान शानू ने कहा कि युवाओं और पढ़ने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर रामपुर की जनता 26 नवंबर से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को सरकारी घोषित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
इस अभियान की शुरुआत 26 नवंबर से तहसील सदर क्षेत्र में गांव सींगनखेड़ा से की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामपुर की जनता पत्र लिखेगी और उस पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी जिसमें मांग करेगी कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को सरकारी घोषित किया जाए। कहा कि हम और रामपुर की जनता चाहती है कि जौहर विश्वविद्यालय को बंद न किया जाए और न ही यह खत्म की जाए इसके बजाए इसे सरकारी घोषित कर दिया जाए।
कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविधालय लेकर लंबे समय से लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से मांग है कि जौहर यूनिवर्सिटी को बंद न किया जाए और न ही इसे खत्म किया जाए और किसी एक व्यक्ति की गलतियों और अनियमितताओं की सजा वहां पढ़ने वाले छात्रों को न दी जाए क्योंकि वो देश का उज्ज्वल भविष्य हैं इसलिए सरकार अपने अंडर में ले और उसे अपने माध्यम से चलाए क्योंकि वैसे भी 80 फीसदी से ज़्यादा जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों और अन्य निर्माण में सरकार का ही पैसा लगा है जो सब सामने आ चुका है।