शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जेल रोड पर खोदाई, जाम में कैद पूरा शहर

Connect News 24

Excavation on jail road, entire city stuck in jam

टाउनहॉल रोड पर लगा जाम। संवाद

शाहजहांपुर। जेल रोड पर दाना मियां की मजार की गली के सामने रोड पर शुक्रवार को भी खोदाई जारी रहा। इसके चलते पूरा शहर जाम से जूझ रहा है। मुख्य रोड पर वाहनों की आवाजाही रोककर रूट डायवर्जन करने से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। लिंक मार्ग तक में ई-रिक्शों के प्रवेश करने से लोग जाम से जूझते रहे।

बृहस्पतिवार को सीवर लाइन की खोदाई के चलते घंटाघर वाली रोड पर दबाव बढ़ गया था। वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़कें जाम हो गईं थीं। यातायात पुलिस ने इस समस्या पर शुक्रवार को भी ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को घंटाघर जाने वाली रोड दिन में कई बार जाम हुई। ई-रिक्शों के चलते बार-बार जाम लगता रहा। इसी तरह टाउनहाल पर जाम के चलते लोगों को काफी दुश्वारियाें का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अवकाश के चलते भीड़ कम थी। जाम के चलते लाल इमली चौराहा, टाउन हाल समेत कई जगह पर असर दिखाई दिया। इस दौरान लोगों ने निकलने के लिए लिंक मार्ग का सहारा लिया। वहां भी ई-रिक्शे होने के चलते लोगों का निकलना दूभर हो गया।

अब थाना पुलिस भी संभालेगी मोर्चा

-रूट डायवर्जन के कारण यातायात पुलिस से व्यवस्था नहीं संभल पा रही है। इसके चलते शनिवार से थानों की पुलिस का सहयोग भी लिया जाएगा। पुलिस व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास करेगी।

यातायात पुलिस ने मुख्य सड़कों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था को संभाल लिया है। गलियों में आड़े तिरछे वाहन घुसने के चलते लिंक मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। लिंक मार्ग बंद होने से लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। ऐसे में गलियों में थानों की पुलिस को तैनात करने की तैयारी है। सीओ यातायात जगदीश लाल टम्टा ने बताया कि शनिवार से नागरिक पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।

वैकल्पिक रास्ते तलाश रही पुलिस

-यातायात पुलिस के अधिकारियों ने मुख्य सड़कों पर जाम का दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक रास्तों को तलाश करना शुरू कर दिया है। सीओ ने बताया कि कुछ वैकल्पिक रास्ते जानकारी में आए हैं। ट्रैफिक को वहां से गुजारकर बोझ कुछ हल्का किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button