Pilibhit News: कुष्ठ कर्मचारी संघ के अवधेश अध्यक्ष और आबिद बने मंत्री

राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व मौजूद सीएमओ । स्रोत – संघ
पीलीभीत। राष्ट्रीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ की जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई।
चुनाव अधिकारी सीएमओ डॉ. आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुए चुनाव में अवधेश कुमार शर्मा अध्यक्ष और मोहम्मद आबिद मंत्री चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष कपिल कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार बाजपेई, संयोजक रामवचन व धर्मराज आर्या को मनोनीत किया गया। इस दौरान कार्यालय के प्रधान सहायक मुन्नालाल वर्मा, कनिष्ठ सहायक राजा बाबू, अंकुर भटनागर, मोहम्मद इमरान खान, संजू, सुभाष राणा, इफ्तिखार खां, सुभाष सिंह, रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद