बरेली

Bareilly: दरवाजे से तीन साल के बच्चे को किया अगवा, भीड़ ने दबोचा आरोपी, पीटकर पुलिस को सौंपा

Connect News 24

mob caught the accused who kidnapped three year old child in bareilly

आरोपी को लेकर जाता पुलिसकर्मी, अपनी मां की गोद में बच्चा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में शनिवार को घर के दरवाजे पर बैठे तीन साल के बच्चे को उठाकर दो लोग भागने लगे। मोहल्ले के लोगों ने इनमें से एक आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी और बच्चे को छीन लिया। पुलिस उसे थाने ले आई। बच्चे के पिता ने आरोपियों पर रिपोर्ट कराई है। दूसरा आरोपी फरार है।

हुसैन बाग निवासी शकरुद्दीन ने किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को बताया कि वह मांझा कारीगर हैं। उनका तीन साल का बेटा सुभान शनिवार सुबह घर के दरवाजे पर खेल रहा था। संदिग्ध लग रहे दो लोग आए और इनमें से एक ने सुभान को गोद में उठाकर जैकेट में छिपा लिया। यह देख पड़ोसन रजिया ने शोर मचा दिया और सुभान के परिवारवाले व पड़ोसी आ गए। तब आरोपी ने बच्चा अपने साथी को दे दिया और फरार हो गया। 

ये भी पढ़ें– बाहरवाली के साथ था घरवाला: आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए दोनों, आग बबूला पति पत्नी के पीछे तेजाब लेकर दौड़ा

लोगों ने उस शख्स को पकड़ लिया, जिसके पास बच्चा था। मोहल्ले के लोगों ने दौड़कर लाइन पार भागे एक बच्चा चोर को पकड़ लिया। आरोपी ने खुद को बाकरगंज खड्ड निवासी आजम अंसारी बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। शकरुद्दीन की ओर से आजम व उसके अन्य साथी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट करा दी गई। मासूम सुभान घटना के वक्त रोने लगा जो मां की गोद में आकर शांत हुआ। वह सकुशल परिवार के पास है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button