रामपुर

Rampur News: ठंड बढ़ने के साथ जिले भर में शुरू किए गए रैन बसेरे

Connect News 24

रामपुर। ठंड शुरू होते ही प्रशासन ने गरीबों की सुध ली है। प्रशासन ने गरीबों के लिए रैन बसेरों को शुरू करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिले भर के एसडीएम ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया साथ ही व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के आदेश दिए हैं।ठंड का दौर शुरू हो चुका है। इसको लेकर प्रशासन सजग हो गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने ठंड को देखते हुए जिले भर में रैन बसेरों को संचालित करने के आदेश दिए हैं साथ ही यहां पर व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद सभी एसडीएम एक्टिव हो गए। शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया।

एसडीएम ने शाहबाद के रामपुर चौराहे पर स्थित रैन बसेरे पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रैन बसेरे में नगर पंचायत की ओर से दी जा रही व्यवस्थाएं एक-दम चाक-चौबंद मिली। छोटी-मोटी मिली कमियों को सुधार करने को कहा। रामपुर चौराहे पर स्थित महिला और पुरुष का अलग-अलग रैन बसेरा है। दोनों में विद्युत आपूर्ति, तौलिया, साबुन, लिहाफ गद्दे, शौचालयों को देखा। इस दौरान दिन की और रात की ड्यूटी को चेक किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने रात में रुकने के लिए एवं उसका प्रयोग करने की अपील चौराहे पर मौजूद जनता से अपील की।

एसडीएम ने कहा कि आने वाले किसी भी यात्री और व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए उसे भरपूर सहायता और सहयोग मिलना चाहिए। एसडीएम ने किरा गोशाला का निरीक्षण किया गया और खास दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया की अधिक सर्दी पड़ने पर अलाव भी जलवाए जाएंगे। इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक नावेद मियां, सफाई नायक ग्रीस कुमार, संजू और राजपाल आदि कर्मचारी तैनात मिले। दूसरी ओर डीएम ने बताया कि मिलक, टांडा, दढि़याल समेत अन्य इलाकों में भी रैन बसेरे खोले जा रहे हैं। सभी को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button