खंडेलवाल कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को रैंक वितरण
सार्जेंट अंशिका श्रीवास्तव को सीनियर अंडर ऑफिसर, मुस्कान यादव को अंडर ऑफिसर की रैंक प्रदान
खंडेलवाल कॉलेज, 8 यूपी गर्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेट्स को उनके कठिन परिश्रम और उपलब्धियों के लिए रैंक प्रदान की गई। समारोह में, सार्जेंट अंशिका श्रीवास्तव को सीनियर अंडर ऑफिसर और सार्जेंट मुस्कान यादव को अंडर ऑफिसर की रैंक प्रदान की गई।

इसी श्रंखला में दीपशिखा, एकता सिंह, इल्मा अंसारी और इंदु गंगवार को सार्जेंट रैंक प्रदान की गई। कशिश मिश्रा, खुशबू, हिमांशी और अंजलि को कारपोरल रैंक प्राप्त हुई। साथ ही, शाहीन जहां, प्राची पाण्डेय, आयूषी गंगवार और खुशी पटेल को लेंस कारपोरल रैंक प्रदान की गई।

समारोह में महाविद्यालय प्रबंधक निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ आर के सिंह, 8वीं बालिका वाहिनी से मेजर इंदु मिश्रा, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रचना सिंह, हवलदार ओरंगजेब सिंह, एनएसएस अधिकारी सविता सक्सेना आदि शामिल रहे।

महाविद्यालय प्रबंधक निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कैडेट्स को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रचना सिंह ने कहा कि कैडेट्स को प्रदान की गई रैंक उनके लिए एक सम्मान है। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि वे अपनी रैंक को संभालते हुए देश और समाज की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध रहें।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मुस्कान यादव और इल्मा अंसारी के द्वारा किया गया।


