मनोरंजन

रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम संग किया अपनी शादी का ऐलान, वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू का किया खुलासा

Connect News 24

Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के संग बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का कार्ड शेयर कर अपने फैंस को सारी जानकारी दी है. 

रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम संग किया अपनी शादी का ऐलान
जी हां, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस गूड न्यूज को शेयर किया है. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर को शादी रचा रहे हैं. कपल मणिपुर के इम्फाल में सात फेरे लेंगे. बता दें कि रणदीप काफी लंबे समय से लिन को डेट कर रहे हैं. दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट भी किया जा चुका है.


वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू का किया खुलासा
वहीं रणदीप के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ आ गई है. फैंस लगातार एक्टर को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की उम्र में 10 साल का फक्र है. एक तरफ जहां रणदीप 47 की उम्र के हैं तो लिन की उम्र 37 हैं. 

मुंबई में होगी रिसेप्शन पार्टी
हिंदूस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप हुड्डा अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. कपल इंटीमेट वेडिंग कर रहे हैं जहां सिर्फ उनके घर वालें और करीबी दोस्त शामिल होंगे. वहीं शादी के बाद कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे, जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी. 

ये भी पढ़ें: Animal Advance Booking: रिलीज से 6 दिन पहले ही शुरू हुई ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी Ranbir Kapoor की फिल्म?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button