शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: क्रय केंद्र पर रजिस्टर में मिली खामी, विधायक नाराज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 03 Dec 2023 12:28 AM IST

Flaw found in register at purchasing center, MLA angry

पुवायां में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते विधायक और एसडीएम। संवाद

पुवायां। विधायक चेतराम और एसडीएम संजय पांडे ने शनिवार को पुवायां मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण और खरीद का सत्यापन किया। एक केंद्र पर स्टॉक और किसान रजिस्टर पूरे न मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई।

संपूर्ण समाधान दिवस के बाद विधायक और एसडीएम मंडी परिसर पहुंचे। यहां विधायक ने पीसीयू के दो सेंटरों का निरीक्षण किया। एक सेंटर पर स्टॉक और किसान रजिस्टर पूर्ण नहीं मिला। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अभिलेख पूरे होने चाहिए और धान खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। दूसरे क्रय केंद्र पर विधायक ने रजिस्टर चेक करने के बाद गांव नवलपुर के किसान नरेंद्र सिंह को कॉल कर धान की बिक्री के बारे में पूछा। नरेंद्र सिंह ने विधायक को बताया कि उन्होंने केंद्र पर धान बिक्री किया है।

इसके बाद विधायक ने मंडी सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्रा से मंडी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग और मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों की पर्ची दिखाने के लिए कहा। विधायक ने एसडीएम से कहा कि मंडी आने वाले किसानों के बैठने और पेयजल आदि की व्यवस्था सही होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर तत्काल जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर पुनीत शर्मा, एसएमआई आरके दुबे, ओमेंद्र चौधरी, रविकांत मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button