बरेली

UP News: यहां लगातार दूसरे दिन चला बुलडोजर, 110 बीघा में बन रही अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त

Connect News 24

demolition action taken on illegal colonies in Bareilly

बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। लगातार दूसरे दिन बीडीए का बुलडोजर चला। शनिवार को पीलीभीत बाइपास से लगे गांव पहाड़गंज और रामगंगा नगर के निकट बीडीए ने अवैध रूप से बन रही कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। 

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि पहाड़गंज श्मशान भूमि के निकट 10 बीघा जमीन पर वीरेश गुर्जर, पीर बहोड़ा बैरियर-टू के निकट अहमद मियां 60 बीघा जमीन पर और रामगंगा नगर सेक्टर -1 के पीछे पहाड़गंज में मनोज 20 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। इसी गांव में रामवीर और राजवीर भी 20 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। टीम को मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 

ये भी पढ़ें– UP: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत, पत्नी और बच्चे घायल; साले की शादी शामिल होने जा रहा था परिवार

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button