रामपुर

Rampur News: जमीन के विवाद में फंसा तीन स्वागत गेटों का निर्माण

Connect News 24

रामपुर। छह माह पहले से बनाए जा रहे स्वागत गेट का काम पूरा नहीं हो सका है। आठ स्वागत गेट की जगह पांच पर ही काम हो रहा है। वहीं तीन स्वागत गेटों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। शासन की मंशा थी कि शहरों में जगह-जगह स्वागत गेट बनवाए जाएं। मकसद था कि शहरों के अंदर प्रवेश करते समय अलग से उसका स्वागत द्वार दिखाई दे। ऐसे में रामपुर में भी छह माह पहले पीडब्लूडी ने काम शुरू कराया था। कुल आठ स्वागत गेट बनाए जाने थे। इन गेटों के निर्माण के लिए 1.5 करोड़ के बजट जारी किया गया था।

दढि़याल-स्वार रोड, शाहबाद-रामपुर रोड, बाजपुर-स्वार केलाखेड़ा रोड, गदरपुर-मिलकखानम रोड, बिलासपुर चकफेरी रोड़ पर का काम चल रहा है। पिछले छह माह से इन गेटों पर काम काफी धीमी गति से चल रहा है, जिससे अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है।अभी तीन गेटों के लिए जगह ही नहीं मिल पाई है। दरअसल, जो जमीन पीडब्लूडी ने देखी थीं उसका कुछ हिस्सा वन विभाग के क्षेत्र में आ रहा था। जिस पर कई बार पत्राचार भी हुआ और निरीक्षण भी किए गए थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। स्वार और बिलासपुर रोड पर ही यह जमीन देखी गई थीं।

आठ स्वागत गेट में से तीन के निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल सकी है। वन विभाग की जमीन का पेच फंस रहा है। अन्य पांच पर काम चल रहा है। कोशिश है कि शेष तीन गेटों पर भी काम शुरू हो सके।

-केवी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी, रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button