पीलीभीत

Pilibhit News: बरात में आई महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट

Connect News 24

सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों ने कार्रवाई से किया इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। बरात में आई महिलाओं के छेड़छाड़ के आरोप पर दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम टीम के साथ पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इन्कार कर तहरीर पुलिस को नहीं दी।

नगर के एक मोहल्ले में सोमवार शाम को बरात आई थी। बरात में कई महिलाएं भी शामिल थी। द्वारचार के दौरान कुछ युवकों ने महिलाओं की वीडियो बनानी शुरू कर दी। ऐसे में बरातियों ने वीडियो बना रहे युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई।

सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच में छेड़छाड़ का आरोप झूठा निकला। नशे को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे। इस पर मारपीट हुई। हालांकि दोनों पक्षों के लोगों ने सुलह करने की जानकारी देकर कार्रवाई से इन्कार कर दिया और तहरीर पुलिस को नहीं दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button