बरेली

UP News: मथुरा, आगरा, हरिद्वार में मनाएंगे नया साल, ट्रेनों में तेजी से फुल हो रहीं सीटें

Connect News 24

Booking starts in trains for new year celebrations

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाल के कुछ वर्षों में पर्यटन का ट्रेंड बदला है। अब लोग धार्मिक पर्यटन को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। इस बार शहरवासी मथुरा, आगरा व हरिद्वार में नया साल मनाएंगे। इसके लिए अभी से रेल टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। 

दिसंबर के अंतिम व जनवरी के पहले सप्ताह में तेजी से सीटें फुल हो रही हैं। बरेली होकर गुजरने वाली 56 ट्रेनें कोहरे की वजह से पहले ही निरस्त कर दी गई हैं। ऐसे में अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है। कंफर्म टिकट मिल पाना मुश्किल हो रहा है।

रामनगर-आगरा के बीच सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलने वाली 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में फिलहाल सीटें खाली हैं। इस ट्रेन के स्लीपर से लेकर एसी की तीनों श्रेणियों में 30 दिसंबर के अलावा एक, चार, आठ और 11 जनवरी को सीटें तेजी से बुक हो रहीं हैं। 30 दिसंबर, एक और पांच जनवरी में वेटिंग आने लगी है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button