शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दबंगों का कब्जा नहीं हटने से परेशान था गुदेपाल

Connect News 24

पुवायां। लखनऊ में जहर खाने वाला गांव पकड़िया मल्हपुर निवासी गुदेपाल जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटने से परेशान था। हालांकि प्रशासन ने पैमाइश कराकर उसकी जमीन से कब्जा हटवा दिया था। दबंगों ने पैमाइश के बाद लगाए गए तूदे तोड़कर फसल बो दी थी।

वहीं जांच के लिए पकड़िया मल्हपुर पहुंची पुलिस से पीड़ित की पत्नी ने बात करने से इन्कार कर दिया। अब लखनऊ से पीड़ित को लाकर मामले में छानबीन की जाएगी। अभी तक हुई छानबीन में पता चला है कि गुदेपाल ने 13 सितंबर को एसडीएम से गांव करनापुर पैतापुर की उनकी जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। पड़ोस के खेत के मालिकों पर चारागाह और चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था।

एसडीएम ने कब्जा हटवाने के निर्देश दिए तो राजस्व टीम ने पैमाइश कर तूदाबंदी करा दी थी। कुछ दिन पूर्व तीन लोगों ने तूदे तोड़कर चारागाह आदि में आलू की फसल की बुवाई कर दी। उनकी भी कुछ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। इस मामले में दोबारा शिकायत करने पर एसडीएम ने उनके पति से कोर्ट में वाद दायर करने को कहा था। इससे उनके पति परेशान थे।

गुदेपाल के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस उसे लेकर पुवायां के लिए चल चुकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। – प्रदीप कुमार राय, थाना प्रभारी, पुवायां

गाटा संख्या 185 सम्मिलत खाता है। गुदेपाल ने अपनी पत्नी के नाम जमीन खरीदी थी, जिसकी वह पैमाइश कराना चाहते थे। सह खातेदार पैमाइश को तैयार नहीं हैं। टीम भेजी गई थी। गुदेपाल को कोर्ट में मुकदमा दायर करने की सलाह दी गई थी। लखनऊ के मामले की जानकारी नहीं है।-संजय कुमार पांडेय, एसडीएम पुवायां


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button