बदायूं

वंचितों के जीवन को खुशहाल बना रही केंद्र सरकार : राजीव

Connect News 24

बदायूं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव रिजौला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने योजनाएं संचालित हैं, वे गरीबों और वंचितों के जीवन को खुशहाल बनाने में मददगार साबित हो रही हैं। कसेर पनौटा में सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पीएम किसान, उज्ज्वला योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी मूलभूत सुविधाएं देकर उनके जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाने का काम किया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, अतेंद्र विक्रम सिंह, तेजपाल सागर आदि ने भी अपने विचार रखे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button