शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में कांग्रेस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाई, जमकर नारेबाजी

Connect News 24

शाहजहांपुर में कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों ने सर्किल बनाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा के धरने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश मिश्र सदर बाजार थाने की फोर्स के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपाइयों ने उन्हें ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन में जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, अरविंद, वैभव खन्ना, जितिन, रोबिन तिवारी, आशीष वर्मा, गौरव, सईद अहमद, अशफाक कादरी, सुशील सक्सेना, साकेत श्रीवास्तव, ओम सिंह, सौरभ सोमवंशी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button